Begusarai News: बलिया में जलसा व दस्तारबंदी का आयोजन
बेगुसराय, नवम्बर 29 -- बलिया मदरसे में जलसा और दस्तारबंदी Begusarai News: बलिया, निज संवाददाता। दारुल उलूम जकरिया मदरसा छोटी बलिया मीरदहटोली में रविवार को अजीमुश्शान जलसा व दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलेमा, हाफिज, बुद्धिजीवी व अन्य लोग शरीक हुए। अध्यक्षता जमीयत उलेमा बिहार के महासचिव हजरत मौलाना नाजिम कासमी ने की। मौक़े पर मदरसे के सचिव मो. नौशाद आलम ने मौलाना नाजिम कासमी को मदरसे की सरपरस्ती की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। जलसे का मुख्य आकर्षण तीन छात्रों की दस्तारबंदी रही। इनमें छोटी बलिया मीरदहटोली निवासी मो. आजम के पुत्र मो. सालेम, साहेबपुरकमाल प्रखंड के समस्तीपुर निवासी मो. मुस्तफा के पुत्र मो. असगर तथा पंचवीर निवासी मो. शाहिद के पुत्र मो. अहसान शामिल हैं। कार्यक्रम के संरक्षक बेगूसराय के मौलाना अब्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.