Begusarai News: बलिया पुलिस ने 412 बोतल कफ सिरप बरामद किया
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बालाचक नवटोलिया से स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात्रि में 412 बोतल प्रतिबंध कोडिन कफ सिरप एक बंद पड़े गोदाम से बरामद किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बालाचक नवटोलिया गांव के समीप एक बंद पड़े गोदाम में छुपा कर रखे गए 100 एमएल का 412 बोतल प्रतिबंध कोडिन कफ सिरप बरामद की गई है। इस कारोबार में संलिप्त किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दर्ज किए गए प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। जिसकी तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.