Begusarai News: बलिया के मिर्जापुर पोखर में मिला युवक का शव
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर पोखर से शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ पोखर के समीप जुटने लगी। पोखर से मृतक को निकाला गया तो उसकी पहचान कसबा वार्ड नंबर 6 निवासी जनार्दन पासवान के 35 वर्षीय इकलौते पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई। भाजपा नेता राजकुमार ने बताया कि शनिवार अहले सुबह जितिया पर्व के कारण कुछ महिलाएं स्नान करने के लिए जब पोखर के समीप आईं तो उन्होंने शव को देखा। सूचना मिलने पर अहले सुबह ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। कसबा वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य रणधीर पासवान ने बताया कि मृतक मंटुन पासवान मजदूरी करने के लिए शुक्रवार को घर से निकला था। शाम को घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई लेकिन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.