Begusarai News: बलिया अनुमंडल परिसर में शुरू हुई नि:शुल्क पुलिस पाठशाला
बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। अनुमंडल परिसर में गुरुवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पुलिस पाठशाला की शुरुआत की गई। पाठशाला का संचालन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, डीएसपी सुबोध कुमार एवं आकाश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और उचित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क पुलिस पाठशाला की शुरुआत की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह पहल काफी उपयोगी साबित होगी। डीएसपी ने कहा कि प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.