बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: बलिया। प्रखंड क्षेत्र में पशुओं को मुंह पका खुर पका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, बलिया के टी वी ओ डॉ. सतीश प्रसाद ने बताया कि अभी तक 7200 पशुओं को एफएमडी का टीकाकरण किया गया। जबकि, बलिया प्रखंड का लक्ष्य 28 हजार पशुओं का टीकाकरण करने का है। पूर्व से बलिया प्रखंड क्षेत्र में 15 प्राइवेट टीका कर्मियों द्वारा टीकाकरण का कार्य कराया जाता था। लेकिन, पूर्व के टीका कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण टीकाकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। डॉ. सतीश ने यह भी बताया की विभाग के एक पशुधन सहायक, दो पैरामेट एवं सात प्राइवेट टीका कर्मियों द्वारा एफएमडी टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग में पूर्व से टीकाकरण करने वाले कर्मियों ने अपने मानदेय बढ़ाने की मांग की थी लेकिन मांग ...