Begusarai News: बलिनाथ सरोवर: सीढ़ी घाट निर्माण जरूरी
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा निवासी समाजसेवी पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार राय ने बुधवार को तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि राजवाड़ा पंचायत क्षेत्र के बरौनी एपीएसएम कालेज परिसर में एकमात्र बलिनाथ सरोवर है। इसके दो किनारे से पक्कीनुमा सीढ़ी घाट बना हुआ है। शेष दो किनारे को पक्कीकरण कर सीढ़ी घाट बनवाने की मांग की है ताकि आसपास के लोगों को लोक आस्था के महापर्व में में अपेक्षित सुविधा मिल सके। छठ व्रतियों की संख्या एवं महापर्व में सम्मिलित होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से मौजूदा घाट छोटा पड़ जाता है। विधायक ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में पहल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.