बेगुसराय, जुलाई 11 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा निवासी समाजसेवी पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार राय ने तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा है कि राजवाड़ा पंचायत क्षेत्र के बरौनी एपीएसएम कालेज परिसर में क्षेत्र का एकमात्र बलिनाथ सरोवर है। इसके दो किनारे से पक्की सीढ़ी बनी हुई है। शेष दो किनारे पर भी सीढ़ी घाट निर्माण की मांग की है। कहा कि लोक आस्था के महापर्व में जुटने वाली भीड़ के सामने यह सरोवर छोटा पड़ जाता है। चारों ओर पक्की सीढ़ी बनने से कीचड़, फिसलन आदि से निजात मिलेगी। विधायक ने कहा कि जल्द ही इस मामले में पहल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...