Begusarai News: बलहपुर गंगा घाट से एक युवक कट्टे के साथ गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। नयागांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलहपुर गंगा घाट के समीप एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा बरामद किया गया है। हालांकि तलाशी के दौरान उसके पास से कोई जिंदा कारतूस नहीं मिला। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि बलहपुर गंगा नदी किनारे स्थित एक बासा पर एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बलहपुर निवासी श्रीकांत पाठक के पुत्र उज्ज्वल उर्फ चुलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपित के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.