बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन पर पे एंड यूज सुलभ शौचालय की व्यवस्था के नाम पर रेल यात्रियों का आर्थिक शोषण लगातार जारी है। रेलवे विभाग ने इसके लिए रेट लिस्ट जारी कर रखा है लेकिन यहां यात्रियों से मनमाना शुल्क लिए जा रहे हैं। बरौनी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर व द्वितीय क्लास के प्रतीक्षालय में बने पे एंड यूज सुलभ शौचालय में शौच करने का ओवर चार्ज वसूल किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में यात्रियों की शौचालय के कर्मियों से कई बार तू तू, मैं मैं भी होती रहती है। स्टेशन पर मौजूद सुनील कुमार, महेश कुमार, मनोज कुमार आदि यात्रियों ने बताया कि इस शौचालय पर यात्रियों से शौच करने का चार्ज अधिक वसूला जा रहा है। वहीं, कई लोगों ने बताया कि सुलभ शौचालय के कर्मियों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली करना कोई एक दिन का काम नहीं...