बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। सरकारी कर्मी का दर्जा देने, लंबित मानदेय का भुगतान सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को बरौनी सीडीपीओ कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बरौनी प्रखंड अध्यक्ष तलत परवीन ने की। यह भी पढ़ें- आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की धरना कार्यक्रम का उद्देश्य यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार सेविका और सहायिका के अधिकार में लगातार कटौती कर रही है। सेविका व सहायिका को काम का वाजिब मानदेय नहीं मिल रहा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार सरकार ग्रेच्युटी लागू करे, नहीं तो एटक के बैनर तले आर-पार का आंदोलन किया जायेगा।सामिल नेता और उ...