Begusarai News: बरौनी में 2466 स्नातक व 277 शिक्षक मतदाता
बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: बीहट। दरभंगा स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (विधान परिषद) के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में कुल 2466 स्नातक मतदाताओं के लिए दो मतदान केन्द्र (87 एवं 87 क) बनाये गये हैं जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 277 मतदाताओं के लिए एक मतदानकेन्द्र (84) बनाया गया है। स्नातक मतदाता सूची के क्रमांक 1 से लेकर 1393 तक के मतदाता बूथ संख्या 87 पर तथा क्रम संख्या 1394 से लेकर 2466 तक के मतदाता बूथ संख्या 87 क पर 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 85 बूथों पर होगा शिक्षक स्नातक खंड चुनाव को मतदान (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.