बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: बरौनी। स्थानीय राजेन्द्र रोड स्थित मोहन लाल श्याम सुखा स्मृति भवन में 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 17वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा का दिव्य दर्शन, अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग व सवामणी के साथ साथ भजन कीर्तन से सारी रात दरबार सजेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल बरौनी द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...