बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी विनोद भवन के प्रांगण में रविवार को युवा विकास मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता मनीष राज ने की। बैठक में गढ़हरा स्थित नवनिर्मित विद्युत लोको शेड में स्थानीय युवा श्रमिकों को रोजगार से वंचित किए जाने व आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियान की अनदेखी किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित बेरोजगार श्रमिकों ने आरोप लगाया कि वर्षों से जमे भ्रष्ट रेल अधिकारियों द्वारा रेल के नियमानुसार मिलने वाले स्थानीय युवाओं के रोजगार के अधिकार को छीना जा रहा है। श्रमिकों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन व सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ कई बार हुए समझौता के बाबजूद भी स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है।मोर्चा के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही...