Begusarai News: बरौनी में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी
बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: बरौनी। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सातवें दिन बुधवार को भी बरौनी नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। सफाईकर्मियों ने बरौनी नगर परिषद कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया। सफाईकर्मियों की विभिन्न मांगों में न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने, पीएफ सहित कई मांग शामिल है। सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से बरौनी नगर परिषद के इलाकों में सफाई व्यवस्था पर ग्रहण लग गया है। चारों तरफ कूड़े-कचरे का ढेर लगा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग पर सफाईकर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.