Begusarai News: बरौनी में मानक कवच प्रणाली का परीक्षण
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- कवच प्रणाली का सफल परीक्षण Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन में संरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बरौनी में बुधवार को स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 65 किलोमीटर बरौनी से समस्तीपुर व बरौनी से बेगूसराय रेलखंड पर की गई। जीएम डिम्पी गर्ग, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण व प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर, हाजीपुर के निर्देशन में संपन्न इस परीक्षण में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ रेलटेल व क्वाड्रेंट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षण के दौरान सुसज्जित दो लोको के माध्यम से मानक कवच प्रणाली की कार्यक्षमता व सुरक्षा क्षमता का परीक्षण किया गया। परीक्षण के क्रम में दोनों लोको को आमने सामने लाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.