बेगुसराय, जुलाई 11 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद के राजेन्द्र रोड, फुलवड़िया बाजार आदि दर्जनों जगहों पर बिजली पोलों पर लगी तिरंगा लाइट महीनों से बंद पड़ी है। लगभग एक वर्ष पूर्व इन लाइटों को लगाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहता था। शाम ढलते ही इन लाइट के जलने से काफी अच्छा दृश्य नजर आता है। स्थानीय लोगों ने इसे एक अच्छी पहल भी माना था लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में अधिकतर लाइट बंद हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...