Begusarai News: बरौनी में प्रखण्ड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड कार्यालय के नीरज सभागार में शुक्रवार को प्रखण्ड स्तरीय बैंकर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र, डॉ मिथिलेश कुमार, पशुपालन अधिकारी आयुष सिंह, बीएओ मुन्ना कुमार, कनीय अभियंता विद्युत सहित प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में लोन, पशुपालकों को केवाईसी का लाभ , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ इच्छुक और जागरूक लाभुकों को दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.