बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी के विभिन्न जगहों पर छह दिवसीय लगने वाली श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के चौथे दिन यानी मंगलवार को भी बरौनी में मेला सारी दिन व रात अपने पूरे रौ में था। नटखट बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की गूंज से चारों ओर 24 घंटे माहौल भक्तिमय बना है। मेला परिसर में लगे टोरा-टोरा झूला, टावर झूला, ब्रेक डांस, जादुघर, मौत का कुआं, नाव झूला, मीना बाजार,मिक्की माउस आदि सहित कई आकर्षक स्टालों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ लगी रही। जैसे जैसे लोगों की भीड़ उमड़ रही है वैसे ही सुरक्षा व रोशनी आदि के भी व्यापक इंतजाम किये गए है।साथ ही तीसरी आंख के साथ साथ ड्रोन कैमरे से भी श्रद्धालुओं के हर सुख व सुविधा का भरपूर ख्याल रखा जा रहा है। विदित हो कि मेला देखने के लिए बरौनी व बेगूसराय के ही लोग नही बल्कि हाजी...