बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में मंगलवार से सेवा सेतु शिविर आरम्भ हुआ। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागवार आवेदन प्राप्त किये गये। पहले दिन कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में सभी प्रकार के आवेदन प्राप्त किये जाएंगे तथा लोगों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्राप्त आवेदनों को सेवा संकल्प अभियान पोर्टल पर अपलोड कर उसके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि सेवा सेतु शिविर के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह शिविर में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें...