Begusarai News: बरौनी पीएचसी में गायब मिले डॉक्टर व कर्मी
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: बीहट। सिविल सर्जन गुरुवार को जब बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले। कई डेटा ऑपरेटर भी नदारद थे। अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए बेहतर व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन ने पीएचसी प्रभारी तथा स्वास्थ्य प्रबंधक को जरूरी निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न काउंटर की जांच-पड़ताल की और कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल परिसर की साफ सफाई से लेकर इंटरनेट व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश स्वास्थ्य प्रबंधक को देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. गोपाल मिश्र भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.