Begusarai News: बरौनी नगर परिषद वार्ड-15 दो महीने से बना है जलमग्न
बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद वार्ड-15 में पिछले लगभग दो महीने से जलजमाव की लगातार स्थिति बनी है। नगर परिषद के संवेदक द्वारा भी पानी निकालने व सफाई करने में काफी कोताही वरती जा रही है। इससे उक्त मुहल्ले में रहने वाले लोगों को घर से निकलना काफी मुश्किल हो गया है। सबसे विकट स्थिति स्कूली बच्चों के समक्ष बनी है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नगर परिषद कार्यालय को इससे निजात दिलाने को लेकर गुहार लगाई जा चुकी है। बाबजूद स्थिति जस की तस बनी है। लगातार जलजमाव बने रहने से गंदगी व दुर्गंध की स्थिति बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.