Begusarai News: बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में लगे फ्रेम से गायब है नामकरण बोर्ड
बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में पिछले वर्ष 31 वार्ड के टोला मोहल्ला के नामकरण को लेकर साइन बोर्ड लगाया गया था। इसको लेकर नगर परिषद क्षेत्र के 31 वार्ड में टोला मोहल्ला के नामकरण के लिए 350 बोर्ड की ख़रीदारी की गई थी। जानकारी के मुताबिक इसमें प्रत्येक बोर्ड की कीमत 30 हजार नौ सौ रुपए के हिसाब से लगभग एक करोड़ आठ लाख पंद्रह हज़ार रुपए खर्च होने की बात बताई जा रही है।
साइन बोर्ड की हालत दिलचस्प तो यह कि सरकारी खजाने से इतनी राशि खर्च होने के बाद भी लगभग एक साल के अंदर ही बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर फ्रेम से नामकरण का बोर्ड ही गायब है। वार्ड नंबर 15 में फ्रेम मौजूद है लेकिन नामकरण बोर्ड गायब है। वार्ड 5 में तो फ्रेम ही टूट कर गिर गया है। सबसे दिलचस्प यह कि मुख्य पार्षद के आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.