बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। जीआरपी ने सोमवार की रात बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर खड़ी कोलकाता-दरभंगा ट्रेन से उतरते ही 53.85 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपितों की पहचान मधुबनी निवासी आनंद कुमार व मुजफ्फरपुर राघोपुर निवासी महानंद राय के रुप में हुई है।

शराबबंदी के बावजूद तस्करी विदित हो कि बिहार में शराबबंदी के बाद से ट्रेन से शराब,बियर व गांजा की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा कोई दिन नहीं है,जिस दिन बरौनी जंक्शन पर ट्रेनों से शराब व बीयर बरामदगी का मामला अछूता रहा हो। रोज़ ब रोज झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में बरौनी जंक्शन पर छापेमारी के दौरान शराब बरामद की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाइयाँ...