बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: बरौनी। श्रावणी मेला को लेकर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस सतर्क बनी है। इसके मद्देनजर सोमवार को जीआरपी व आरपीएफ बरौनी के पुलिस अधिकारी व पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से बरौनी जंक्शन परिक्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बरौनी जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, बरौनी जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों, बुकिंग कार्यालय परिसर आदि जगहों पर जांच पड़ताल की गई।मौके पर रेल डीएसपी बरौनी सुबोध कुमार, बरौनी रेल थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...