Begusarai News: बरौनी जंक्शन: प्लेटफार्म 4 पर लगी कुर्सियां क्षतिग्रस्त
बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन के महत्वपूर्ण प्लेटफार्म नंबर-चार पर यात्रियों के लिए एनटीपीसी के सौजन्य से लगाई गई अधिकतर कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नतीजतन ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को बैठने में फजीहत झेलनी पड़ रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी खबर स्थानीय आधिकारियों को नहीं है। जानकारी के बावजूद वे इस मामले में चुप्पी साधे तमाशबीन बने हैं। हरेराम चौधरी, मो. दिलशाद, दिलीप कुमार, बेबी देवी आदि यात्रियों ने बताया कि रेल प्रशासन को यात्रियों की सुविधा से कोई लेना-देना नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.