बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। बरौनी गढ़हरा सहित आस पास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।इस मौके पर गढ़हरा थाना में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम और आरपीएफ पोस्ट गढ़हरा में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। रेलवे कार्य निरीक्षक कार्यालय में आईडब्ल्यू संजय कुमार वर्मा और रेलवे उपमंडलीय अस्पताल गढ़हरा में एमएस डॉ सचिन कुमार वर्मा ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।बरौनी कॉलेज में प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी और रेलवे इंटर कालेज गढ़हरा अनिल कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। भारती शिक्षण संस्थान बारो में प्राचार्य हरदेव सिंह,स्काउट पार्क गढ़हरा में जिला सचिव जीवानंद मिश्र,राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर मध्य विद्यालय बारो में एच...