बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे की बरौनी-गढ़हरा मुख्य सड़क पर कई जगहों पर महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। करीब दो किलोमीटर की दूरी में दर्जनों जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को कठिनाई हो रही है। इस सड़क से दिन रात रेलकर्मी, रेलयात्री और छात्र-छात्राओं का आवाजाही रहती है। खासकर रात्रि के समय ड्यूटी आने-जाने वाले रेलकर्मियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। रेल यूनियन नेता कृष्णकांत, दिलीप कुमार प्रसाद, जीवानंद मिश्र, विकास चंद्र सिन्हा आदि ने अविलंब इसकी मरम्मत की मांग रेल प्रशासन से की है। लोगों ने कहा कि गढ़हरा रेलवे मार्केट की सड़कों की स्थिति भी खराब है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेलवे गुमटी की पटरियों को किया जा रहा दुरुस्त इसके चलते क्षेत्र के लोग रेल विभाग को कोस रहे हैं।...