Begusarai News: बरौनी-कानपुर पाइपलाइन से हटाने पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन
बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन्स वर्कर्स यूनियन की ओर से बरौनी-कानपुर पाइपलाइन में प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पिछले 20 से 30 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे ड्राइवरों एवं ठेका श्रमिकों को बिना उचित कारण हटाए जाने का विरोध किया गया। श्रमिकों ने अपने अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए। यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे ठेका श्रमिकों को बिना उचित कारण हटाना अमानवीय और निंदनीय है। यह श्रम कानूनों के तहत छंटनी के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने प्रबंधन से श्रमिकों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकने और पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने की मांग की। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मुरारी कुमार ने कहा कि श्रमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.