Begusarai News: बरौनी-कटिहार रेलखंड पर यात्री बढ़े, कम पड़ रहीं पैसेंजर ट्रेनें
बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर आज भी वर्षों से रेलयात्री कटिहार, समस्तीपुर, सोनपुर के लिए मात्र चार जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन के सहारे ही अप व डाउन दिशा की यात्रा खड़े-खड़े ही करने को मजबूर हैं। इसके अलावा मात्र दो फेरे तिलरथ व जमालपुर डेमू ट्रेन चल रही है जिसकी स्थिति भी इससे जुदा नहीं है। यात्रियों ने बताया कि फिलवक्त जिस हिसाब से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, उस अनुपात में रेल प्रशासन की ओर से सुविधाएं बढ़ाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। इसका खामियाजा रोज ब रोज यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति इतनी विकट है कि पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को प्रतिदिन भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Nawada News: केजी रेलखंड: 12 की जगह आठ बोगियों के सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.