बेगुसराय, नवम्बर 7 -- पर्यावरण, सामुदायिक विकास और एनटीपीसी की उपलब्धियां Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं राख के उपयोग के क्षेत्र में प्रतिष्ठान के प्रयासों की जानकारी देते हुए बरौनी एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने बताया कि अब तक लगभग 82,000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। वित्त वर्ष 2026-27 में स्टेशन ने 91.2 प्रतिशत ऐश उपयोग हासिल किया है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी बरौनी विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामुदायिक विकास के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं कौशल विकास के क्षेत्र में स्थानीय समुदाय की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेगूसराय जिले में सामुदाय...