बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: बीहट। अमीन संवर्ग नियमावली बनाने, सम्मानजनक वेतनमान, स्थानान्तरण व पदोन्नति के प्रावधान सहित छह सूत्री मांगों को लेकर बरौनी अंचल के सरकारी अमीन 6 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं। अमीन के बेमियादी हड़ताल पर जाने की वजह से भू मापी का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। बरौनी अंचल के सरकारी अमीन अभिषेक कुमार सिंह, सूरज कुमार तथा राकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार लगातार अमीनों की मांगों पर उदासीन रवैया अपना रही है। जब जक सरकार उनकी मांगों को मंजूर नहीं करती है, उनका बेमियादी हड़ताल जारी रहेगा। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...