Begusarai News: बरौनी: फुट ओवरब्रिज पर दौड़ाते हैं साइकिल
बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन पर स्थित नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज पर मनबढ़ू लोगों द्वारा साइकिल चलाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय कुछ लोगों द्वारा फुट ओवरब्रिज पर बेरोकटोक साइकिल दौड़ायी जाती है। इस दौरान उक्त ब्रिज से सामान के साथ आने-जाने वाले रेलयात्रियों से साइकिल टकराने का खतरा बना रहता है। संबंधित पुलिस प्रशासन भी इस दिशा में उदासीन बना है जिसका खामियाजा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेलवे ट्रैक पर पशुओं के घूमने से हादसे का खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.