बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के दीनदयाल रोड की सड़क वर्षो से अतिक्रमण का दंश झेल रही है। क्षेत्र के स्थानीय बुजुर्ग बतातें है कि लगभग 32 वर्ष पूर्व इस सड़क से होकर एक साथ दो दो बड़े वाहन आसानी से गुजरते थे लेकिन धीरे धीरे कुछ स्थानीय स्वार्थी लोगों ने बेखौफ होकर निजी स्वार्थ के लिए सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर लिया है फिलवक्त मात्र एक बड़ा वाहन भी काफी मुश्किल से निकल पाता है। स्थानीय नगर परिषद के कर्मियों द्वारा इस ओर ध्यान न देने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी में नो-इंट्री के बाद भी जाम से नहीं मिल रही राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...