बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर पूर्वी पंचायत में ग्रामीण हाट लगवाने के लिए चयनित स्थल पर निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। विकसित भारत,गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन योजना के तहत किए जाने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत के मुखिया मो माजिद हुसैन ने किया। बताते चलें कि यह ग्रामीण हाट बेगूसराय जिला में इस योजना के तहत प्रारंभ किया जाने वाला पहला ग्रामीण हाट है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण हाट का निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने, किसानों, ग्रामीण उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को उनके उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के लिए बेहतर स्थानीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा...