Begusarai News: बरियारपुर की छात्रा को जिला स्तर पर मिला सम्मान
बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। प्राथमिक विद्यालय, बरियारपुर पूर्वी ठाकुरबाड़ी के प्रथम वर्ग की छात्रा शशिभा कुमारी को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इसे प्रमाणपत्र एवं थैला देकर पुरस्कृत किया गया। बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं. 5 निवासी उमेश कुमार एवं धुनमुन देवी की पुत्री शशिभा कुमारी को खोदावंदपुर प्रखंड से इस कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.