Begusarai News: बभइन मोईन में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता राटन पंचायत के बभइन मोईन में डूबने से सोमवार को 12 वर्षीय बालक आदित्य कुमार की मौत हो गई। वह राटन गांव के वार्ड-07 निवासी नारायण महतो का पोता और राजीव कुमार का पुत्र बताया गया है। परिवार बभइन खजुरिया स्थित डेरे पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार आदित्य सोमवार दोपहर करीब एक बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम डेरे के पास स्थित मोईन में उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी उत्पल हिमवान, सीआई विवेक कुमार और बखरी थाना के पुलिस अधिकारी विजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.