बेगुसराय, नवम्बर 19 -- मौसम में बदलाव का जनजीवन पर असर Begusarai News: सिंघौल, निज संवाददाता। जिले में पिछले चार दिनों से मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव और न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह के समय नौ से दस बजे तक कहीं घना कुहासा तो कहीं धुंध छाए रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार उत्तर बिहार में आसमान साफ और मौसम शु...