बेगुसराय, सितम्बर 10 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बजलपुरा स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में श्रीगणेश पूजा को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता शिक्षक रामानंद सिंह ने की। श्रीगणेश पूजा सहित आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। संयोजक विनोद सिंह एवं सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 17 सितंबर को श्री गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को विश्वरंजन कार्यक्रम आयोजित होगा। लगातार तीन दिनों तक जागरण कार्यक्रम भी आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। बैठक में आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए तैयारी पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पवड़ा गांव में पहली बार होगा तीन दिवसीय भव्य गणेश महोत...