Begusarai News: बछवाड़ा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: बछवाड़ा। बरौनी- बछवाड़ा रेलखंड पर गुमटी संख्या- 18 शिबूटोल के समीप मंगलवार की सुबह रेल पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोधना पंचायत के वार्ड संख्या- 4 दरगहपुर निवासी स्वर्गीय रामकृष्ण महतो के 46 वर्षीय पुत्र रामशगुन महतो के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाने को दी। बछवाड़ा थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर गहन जांच- पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस को दिए गए फर्द बयान में मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता की मौत बेगूसराय से बछवाड़ा आने के क्रम में ट्रेन से गिरने से हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.