Begusarai News: बछवाड़ा में रिंग बांध से पानी का रिसाव फिर शुरू
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। गंगा बाया नदी में दूसरी बार अचानक आई उफान के बाद एक बार फिर रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। झमटिया गांव के समीप विगत 23 अगस्त को टूटे रिंग बांध की मरम्मती के बावजूद बुधवार को पानी का रिसाव फिर शुरू हो गया है। रिंग बांध से पानी के रिसाव के कारण गंगा बाया नदी का पानी गुप्ता बांध की तरफ तेजी से फैलने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रिंग बांध के कटाव स्थल पर मरम्मत के बाद पानी का बहाव रुक गया था। लेकिन अब रिसाव होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार की सुबह से ही कटाव स्थल वाले जगह पर डाली गई बालू की बोरियों के नीचे से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। हालांकि, पाठ नियंत्रण कार्यालय बेगूसराय की टीम रिसाव रोकने के लिए दोबारा काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Begusarai Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.