Begusarai News: बछवाड़ा में जेसीबी से काटा गुप्ता लखमीनियां बांध
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सूरो आलमपुर के समीप गंगा नदी पर निर्मित गुप्ता लखमीनियां बांध को कुछ लोगों ने सोमवार की शाम जेसीबी की मदद से करीब 12 फीट चौड़ा ढालनुमा काट दिया है। बांध काटने के बाद नदी के तरफ बांध किनारे की मिट्टी को काट- छांट कर निजी सड़क बनायी जा रही थी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना जल संसाधन विभाग के अधिकारी व बछवाड़ा थाने की पुलिस को दी।
पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई मामले की सूचना पाते ही जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार व बछवाड़ा थाने के एसआई गितेंद्र उपाध्याय सदलबल स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इधर, पुलिस व जल संसाधन विभाग के अधिकारी के पहुंचने की भनक पाकर बांध काट रहे लोग जेसीबी समेत भाग निकलने में सफल रहे। दूसरी तरफ दिनदहाड़े जेसीबी लगाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.