Begusarai News: बछवाड़ा में एनएच-122 पर वाहन से कुचलकर चाचा-भतीजा की मौत
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: बछवाड़ा (बेगूसराय), निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में झमटिया चिमनी ढाला के समीप एनएच-122 पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के विशनपुर दिगंबर मोहम्मदपुर निवासी 23 वर्षीय अंशु कुमार व उसके चाचा 24 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में की गई है। मृतक अंशु के पिता कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों एक दिन पूर्व शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होने बाढ़ गए थे। रविवार की शाम वे एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अंशु मोतिहारी में पिज्जा-बर्गर की दुकान चलाता था जबकि गुलशन स्नातक का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झमटिया चिमनी ढाला के समीप सड़क पर बने गड्ढे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.