Begusarai News: बछवाड़ा: कुएं में गिरने से युवक की मौत
बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: बछवाड़ा। रानी-तीन पंचायत के वार्ड संख्या-3 में शनिवार की शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्व. अक्षय साव के 50 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र साव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह टहलने निकले थे। इसी बीच घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में वे गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कुआं से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत करार दे दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.