बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-4 में सोमवार को करंट लगने से दो दुधारू भैंस की मौत हो गई। मृत भैंस विशनपुर गांव निवासी टुन्नी राय के पुत्र श्याम राय और लालबाबू राय की पत्नी रेखा देवी की बताई गई है। इस घटना से पीड़ित पशुपालकों में मातम पसरा है। पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि उन्होंने अपनी भैंस को एक पेड़ के नीचे बांधा था। पेड़ के बगल से बिजली का तार गुजर रहा था। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट के दौरान करंट प्रवाहित विद्युत तार टूट कर मवेशियों के शरीर पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाईमास्ट बना मौत का फंदा! पोल में उतरे करंट से दो मवेशियों की मौत इससे करंट की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही दोनों मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय मुखिया उदय कुमार राय, ...