Begusarai News: बछवाड़ा: उचक्कों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: बछवाड़ा। राष्ट्रीय उच्च पथ-122 पर आलमपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। इस बाबत पीड़ित महिला के पति रानी- तीन पंचायत निवासी रविश कुमार ने थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी पत्नी रूपम कुमारी के साथ अपने घर से विद्यापति धाम जा रहे थे। इसी बीच आलमपुर पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 122 के किनारे वह अपनी पत्नी को बाइक से नीचे उतारकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार अज्ञात दो उचक्का उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन कर तेघड़ा की तरफ तेजी से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.