Begusarai News: बछवाड़ा: अधिकतर सड़क हैं जर्जर, आवागमन में फजीहत
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली अधिकतर सड़कों की हालत पिछले करीब 5 वर्षों से जर्जर बनी हुई है। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद इन सड़कों की दुर्दशा की तस्वीर और अधिक झलकने लगी है। सड़क की खाइयों में बारिश का पानी व कीचड़ जमा रहने से राहगीरों के समक्ष पांव-पैदल चलने पर भी संकट की नौबत उत्पन्न हो रही है।
खराब सड़कें सर्वाधिक खराब हालत रानी चौक से डोभिया होते हुए शिबूटोल तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क की है। रानी डोभिया गांव से रेलवे गुमटी संख्या-19 तक यह सड़क पूरी तरह खाइयों में तब्दील है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे में जल जमाव व कीचड़ के कारण इस होकर गुजरने वाले साइकिल वह मोटरसाइकिल सवार लोगों को रोज गिर कर घायल होना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने के दौरान पांव पैदल चलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.