बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाया तथा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य सबिता ने कहा कि जिस प्रकार मां हमें जीवन देती हैं, उसी प्रकार पेड़ भी हमें शुद्ध वायु, छाया, फल, औषधियाँ तथा स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनकी देखभाल करे। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारों एवं संदेशों के माध्यम से सभी को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी न...