बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। नालसा के निर्देश पर संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गुरुवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, परना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी प्रभात कुमार ने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल अधिकार और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित रहने के तीन प्रमुख मंत्र बताए। पहला, अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान करना। उन्होंने कहा कि किसी के गलत तरीके से छूने पर बच्चे चुप न रहें। तुरंत शोर मचाएं, वहां से हटें और अपने भरोसेमंद शिक्षक या अभिभावक को इसकी जानकारी दें। दूसरा, बाल अधिकार और बाल विवाह के प्रति जागरूक रहना। यह भी पढ़ें- Nainital News: स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार उन्होंने बताया कि प्रत्ये...