Begusarai News: बच्चों की पढ़ाई के साथ पोषण की होगी निगरानी
बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। अब स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके पोषण और स्वास्थ्य की भी नियमित निगरानी होगी। इसके तहत बच्चों का बीएमआई आकलन किया जाएगा। एनीमिया की पहचान और नियंत्रण पर नजर रखी जाएगी। जरूरतमंद बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इसे प्रभावी बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर पहली बार शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को बाईट भवन भगवानपुर में आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के सभी प्राइमरी,मिडिल व हाई स्कूलों के प्रधान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला में दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए विद्यालय स्तर पर बच्चों की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों की समय पर पहचान और कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.