बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता अपराधकर्मियों के विरुद्ध बखरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर वार्ड संख्या 16 निवासी स्वर्गीय पवन राय के 21 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 21,750 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरु...